hajipur news. वाहन चेकिंग के दौरान हादसे में घायल हुए होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत

औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक के पास बुधवार की रात हुई थी सड़क दुर्घटना, गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के जढ़ुआ बाग टोला निवासी राम प्रवेश राय के रूप में हुई पहचान

हाजीपुर. वाहन जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम को हाईवा से कुचलकर भागने के दौरान हाइवा और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर हुई थी, बुधवार को हुए इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिसमें होमगार्ड जवान की हालत गंभीर थी. शनिवार को पटना में इलाज के क्रम में घायल होमगार्ड जवान की मौत हो गई है.

घटना के संंबंध में बताया जाता है कि चौरसिया चौक समीप पटना से हाजीपुर की ओर आने वाले मार्ग पर परिवहन विभाग की टीम ईएसआई करण सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच कर रही थी. इस दौरान एक हाइवे को साइड कराकर चालान करने के दौरान पटना की ओर से आने वाले तेज रफ्तार हाइवे ने ठोकर मार दिया और भागने का प्रयास किया. परिवहन टीम की मदद से ठोकर मारने वाले वाहन व चालक को पकड़कर औद्योगिक पुलिस को सौप दिया था. इस घटना में ईएसआई करण सिंह समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सक ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया था. घायलों में होमगार्ड जवान और गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के जढ़ुआ बाग टोला निवासी राम प्रवेश राय को गंभीर चोट आई थी. लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान होमगार्ड जवान की मौत हो गई. बताया जाता है कि होमगार्ड जवान के शव का पटना में ही पोस्टमार्टम कराया गया.

इस मामले में ईएसआई ने औद्योगिक थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों हाइवे चालक पर कार्रवाई करने का प्राथमिकी दर्ज कराया है. इस मामले मेंआरोपित हाइव चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >