हाजीपुर में स्मैक के धंधे के पैसों को लेकर भिड़े तस्कर, दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 घायल

हाजीपुर के मदारपुर में स्मैक बिक्री के पैसों के बंटवारे को लेकर दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hajipur News: हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर पेठिया के पास शनिवार की देर रात मादक पदार्थ स्मैक की बिक्री के पैसे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गयी. फायरिंग में दोनों पक्षों के एक-एक युवक को गोली लगी. वहीं, मारपीट में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

स्मैक बिक्री के पैसे के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मदारपुर गांव निवासी अमोद मिश्रा और बलवा कुआरी गांव निवासी अमन कुमार मिलकर मादक पदार्थ स्मैक का कारोबार करते हैं. शनिवार की देर रात दोनों स्मैक बिक्री के पैसे के बंटवारे को लेकर मदारपुर पेठिया पहुंचे थे. वहां स्मैक को लेकर विवाद शुरू हो गया. इसके बाद दोनों ने अपने-अपने सहयोगियों को मौके पर बुला लिया.

कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गयी. देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग होने लगी. फायरिंग में दोनों पक्षों के एक-एक युवक को गोली लग गयी. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गयी.

दो युवकों को पैर में लगी गोली, तीसरा मारपीट में घायल

पुलिस के अनुसार, घायलों में प्रथम पक्ष के अजय मिश्रा और दूसरे पक्ष के अमन कुमार शामिल हैं. दोनों के पैर में गोली लगी है. वहीं, रोहित कुमार उर्फ महाकाल मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. तीनों का सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया.

मौके से देसी पिस्टल, मैगजीन और खोखा बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और एक खोखा बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, मैगजीन अमोद मिश्रा द्वारा दूसरे पक्ष के अमन कुमार से छीनी गयी थी. घटना के बाद एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किये.

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी शुभांक मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. वहीं, सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की.

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. सदर थाना की पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.

घटना में शामिल आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी

एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर पेठिया में नशे की सामग्री की बिक्री को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग की घटना हुई है. घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गयी है. तीनों घायलों का पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है. दो घायलों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक अन्य मारपीट में घायल हुआ है.

उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किये हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना में संलिप्त सभी आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: हाजीपुर में डाक बम सेवा शिविर का शुभारंभ, डॉ. मुकेश रौशन ने किया उद्घाटन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >