Hajipur News : लालगंज में पुलिस पर हमला, गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ाने वाले पांच लोग गिरफ्तार

Hajipur News : हथियार मामले के आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों का बवाल, पुलिस छापेमारी तेज

Hajipur News (सुशील कुमार सिंह) : लालगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव मे एक अभियुक्त को पकड़ने गए पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और गिरफ्तार अभियुक्त को छुरा लिया.पुलिस पर हमला के दौरान कई पुलिसकर्मियो को चोटें आई और पुलिस वाहन का शीशा फुट गया.इस दौरान हाथापाई,बक झक,गाली गलौज भी पुलिस बल के सांथ किया गया.जांच बचाकर पुलिस को भागना पड़ा.थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने तत्काल इसकी सुचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दिया.जिसके बाद जिला मुख्यालय से पुलिस बल के आने के बाद पुनः छापेमारी की गई जिसमें पुलिस के सांथ हाथापाई,मारपीट,गाली गलौज कर अभियुक्त को छुड़ाने वाले पांच लोगों में मनोज कुमार,ललन कुमार,श्रवण कुमार,रमाशंकर कुमार,जयप्रकाश कुमार को गिरफ़्तार कर थाना लाया गया.

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, हथियार वाले वायरल वीडियो का आरोपी दबोचा गया

जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.इस सबंध में थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मानपुर गाँव के अभिनंदन उर्फ बाँसबाड़ी का सोशल मीडिया पर हाँथ में पिस्टल लिए और सिगरेट पीते हुए का विडिओ वायरल हुआ था.जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्त की गिरफ्तारी और पिस्टल बरामद करने का आदेश दिया था.जिसके आधार पर थानाध्यक्ष दल बल के सांथ गुरुवार की रात अभियुक्त के मीले लोकेशन के आधार पर लालगंज मदरना रोड में एक टावर के पास से गिरफ्तार किया.और पिस्टल के संबंध में पूछताछ के क्रम में उसने बताया की उसका दोस्त मोहन राय जो मानपुर गांव का ही है उसके पास पिस्टल है.

पिस्टल बरामदगी के लिए गई पुलिस पर पथराव और मारपीट, मामला दर्ज

अभियुक्त के निशानदेही पर जब पुलिस उसके घर गई तबतक मोहन राय फरार हो गया.और उसके परिजन और आसपास के लोग गिरफ्तार अभिनन्दन उर्फ बाँसबाड़ी को पुलिस से हाथापाई व गाली गलौज करते पुलिस गाड़ी से उतार लिया और लाठी डंडा ईंट पत्थर पुलिस पर चलाने लगा.जिसके बाद पुलिस वहां से जान बचाकर भागी.अभिनंदन उर्फ बाँसबाड़ी पर पूर्व में आर्म्स एक्ट,गोलीकांड समेत कई मामलों में भी जेल जा चुका है.इसका आपराधिक इतिहांस रहा है.उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है. इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया इस मामले में सरकारी कार्य मे बाधा समेत कई धाराओं में ग्यारह नामजद और पंद्रह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है.पुलिस टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read : Siwan News : एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कड़े निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >