हाजीपुर के नए DPO बने निशांत गुंजन, कार्यभार संभालते ही शिक्षकों के लिए किया बड़ा एलान

Hajipur DPO Nishant Gunjan:वैशाली में निशांत गुंजन ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) के पद पर योगदान दिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शिक्षकों से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया.

Hajipur DPO Nishant Gunjan: सारण में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके निशांत गुंजन ने सोमवार को वैशाली में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) के पद पर योगदान दिया. पदभार ग्रहण करने के अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षक नेताओं ने उनका स्वागत किया.

अधिकारियों और शिक्षक नेताओं ने किया स्वागत

पदभार ग्रहण समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) संतोष कुमार सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक नेता मौजूद रहे. सभी ने नवपदस्थापित डीपीओ का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और फूलमाला भेंट कर अभिनंदन किया.

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की जताई उम्मीद

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य अफाक़ अहमद के प्रतिनिधि डॉ. ज़फर हुसैन ने कहा कि सारण में अपने कार्यकाल के दौरान निशांत गुंजन ने शिक्षकों के वेतन, एरियर और अन्य विभागीय मामलों के समयबद्ध निष्पादन में उल्लेखनीय कार्य किया. उन्होंने कहा कि रोहतास में भी उनकी कार्यशैली की सराहना हुई है और वैशाली के शिक्षकों को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं.

शिक्षकों के मामलों को प्राथमिकता देने का भरोसा

नवपदस्थापित डीपीओ निशांत गुंजन ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े मामलों के निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा.

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

इस मौके पर शिक्षक नेता मो. ज़हीर हुसैन, कुमार मुनन, कुमार शैलेश, प्रमोद कुमार 'पप्पू', परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, सारण के महासचिव संजय यादव, असरारूल हक़, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, वैशाली के जिला सचिव आभास सौरभ, इमरान आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने डीपीओ का स्वागत किया.

Also Read: वैशाली: सुल्तानपुर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul ray

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >