हाजीपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने पर डॉ. केकी कृष्ण सम्मानित, पंचशील सामाजिक संस्था ने किया अभिनंदन

हाजीपुर शहर के राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में डॉ. केकी कृष्ण के प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने पर पंचशील सामाजिक संस्था ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया. संस्था ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की.

Hajipur News: हाजीपुर शहर के राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक का दायित्व संभालने के मौके पर डॉ. केकी कृष्ण के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. पंचशील सामाजिक संस्था की महिलाओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, हरित पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की.

शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायी व्यक्तित्व : सुनैना सिंह

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष सुनैना सिंह ने की. उन्होंने कहा कि डॉ. केकी कृष्ण शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं. उन्होंने सदैव बालिका शिक्षा, संस्कार, साहित्य और सामाजिक जागरूकता को अपना जीवन समर्पित किया है.

संस्था की उपाध्यक्ष गीता क्याल ने कहा कि एक सशक्त समाज का निर्माण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही संभव है.

जिम्मेदारी को कर्तव्य मानकर निभाना चाहिए : डॉ. केकी कृष्ण

सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. केकी कृष्ण ने कहा कि जीवन में मिलने वाली प्रत्येक जिम्मेदारी को कर्तव्य मानकर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पद सम्मान का नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व का प्रतीक होता है.

कार्यक्रम में संस्था की सक्रिय सदस्य कुमुद दूबे, अरुणा श्रीवास्तव, सरोज मिश्रा, मीना सिंह, रेखा जायसवाल, शर्मिला सिंह, अनीता सोनी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >