5-डे वर्किंग की मांग को लेकर देशभर में बैंकों की आज हड़ताल, हाजीपुर में अड़े बैंककर्मी, शनिवार-रविवार को छुट्टी के चलते 3 दिन कामकाज रहेगा ठप

हाजीपुर और वैशाली जिले में बैंक कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हड़ताल की है. पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है. इसके कारण अगले तीन दिन तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा, लेकिन डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी.

Bank strike : शुक्रवार को हाजीपुर समेत वैशाली जिले के विभिन्न बैंकों में हड़ता. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंककर्मी कामकाज छोड़कर हड़ताल पर बैठ गए है. अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. देशभर में बैंककर्मियों की यह हड़ताल पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, संशोधित व्यवस्था में बदलाव समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर की जा रही है.

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग

बैंक यूनियनों का कहना है कि पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित है. मार्च 2024 में हुए समझौते में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव शामिल था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है. इसके अलावा बैंक कर्मचारी संशोधित व्यवस्था को लेकर भी आपत्ति जता रहे हैं और इसमें बदलाव की मांग कर रहे हैं.

सड़क पर उतरे बैंककर्मी

हड़ताल के दौरान बैंककर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में कैश जमा-निकासी, चेक संबंधी कार्य, पासबुक अपडेट और अन्य काउंटर सेवाएं प्रभावित हो रही है.

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

बैंक शाखाओं के बंद रहने के बावजूद ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है. हालांकि शाखा में जाकर होने वाले जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

तीन दिन तक प्रभावित रहेगा बैंकिंग कामकाज

शुक्रवार को हड़ताल के बाद शनिवार 12 सितंबर को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इसके बाद रविवार 13 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश है. ऐसे में हाजीपुर समेत वैशाली जिले के बैंक ग्राहकों को लगातार तीन दिनों तक शाखा से जुड़े जरूरी कामों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

कारोबारियों और ग्राहकों पर भी असर

लगातार तीन दिनों तक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहने से नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस, बैंक खाते से जुड़े जरूरी काम, ऋण और अन्य शाखा आधारित सेवाओं के लिए बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों को परेशानी हो सकती है. वहीं कारोबारियों और रोजाना बैंकिंग सेवाओं पर निर्भर लोगों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >