मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल

गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दाैरान प्रथम पक्ष के बीना देवी ने पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया हैं कि गांव के कुछ लोग घर पर चढ़ कर गाली गलौज करने लगे, जिसे मना करने पर मारपीट कर सास, बेटे को बुरी तरह घायल कर दिया.

गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दाैरान प्रथम पक्ष के बीना देवी ने पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया हैं कि गांव के कुछ लोग घर पर चढ़ कर गाली गलौज करने लगे, जिसे मना करने पर मारपीट कर सास, बेटे को बुरी तरह घायल कर दिया. इस दौरान आरोपित ने गले से मंगलसूत्र छीन लिया. पीड़िता ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. वही दूसरे पक्ष के विभा कुमारी ने पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया है कि वह अपने खेत में घूम रही थी. इस दौरान कुछ लोग आकर गाली गलौज करने लगे, जिसे मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. इस मामले में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पार्षद प्रतिनिधि की सोनपुर से बाइक चोरी महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंहराय गांव के एक युवक का रविवार को सोनपुर रेल ग्राम परिसर से चोरों ने बाइक चोरी कर ली. जिसको लेकर महुआ नगर परिषद वार्ड 18 के पार्षद बुद्धि कुमारी के पति इंद्रजीत कुमार युवक ने सोनपुर थाने में मामला दर्ज कराया. दिये गये आवेदन में बताया कि इंद्रजीत कुमार ने बताया कि वह एक निजी काम से सोनपुर आया था रेल ग्राम परिसर में बाइक खड़ी कर काम करने चला गया. कुछ देर बाद जब वापस आया तो वहा बाइक नहीं थी. आसपास के लोगों से पूछताछ की मगर किसी को कुछ भी पता नहीं था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >