हाजीपुर: सराय में एक ही रात चार घरों में चोरी, लाखों की नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए चोर

हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने चार घरों में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए. इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों की तलाश कर रही है.

Hajipur News : सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात चार घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

छत और मुख्य गेट के रास्ते घरों में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-9 निवासी सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान बजरंगी प्रसाद सिंह के घर चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और एक अटैची लेकर फरार हो गए. अटैची में 60 हजार रुपये नकद, सर्विस बुक, चेक बुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड रखे थे.

नकदी और लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

चोरों ने विवेक कुमार के घर का मुख्य गेट का ताला काटकर गोदरेज से 32 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, दो जोड़ी सोने के कान के फूल, दो सोने की चूड़ियां समेत करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. इसी क्रम में कृष्ण कुमार शर्मा के घर से छह हजार रुपये नकद, एक जोड़ी सोने के कान के फूल और चांदी के दो सिक्के चोरी कर लिए गए. वहीं अभिषेक कुमार के घर से करीब 20 हजार रुपये नकद और 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए.

सुबह खुली चोरी की वारदात

शनिवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और घटना की सूचना सराय थाना पुलिस को दी.

डॉग स्क्वायड की मदद से जांच

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. चोरी के सुराग जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया. पुलिस मामले की जांच कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Naveen kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >