वरमाला के पहले ही दुल्हन ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

कटहरा थाने के एक गांव में मुजफ्फरपुर जिले से आयी बाराती एवं दूल्हे को बिना दुल्हन को ही वापस होना पड़ा.

चेहराकलां. कटहरा थाने के एक गांव में मुजफ्फरपुर जिले से आयी बाराती एवं दूल्हे को बिना दुल्हन को ही वापस होना पड़ा. शादी में जयमाल के पहले ही दुल्हन ने जहर खा लिया और उसकी मौत इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह में हो गयी. इस दौरान दूल्हा पक्ष को इसकी जानकारी नहीं दी गयी. बाद में दुल्हन के नहीं पहुंचने पर दूल्हा को वापस बाराती संग वापस हो जाना पड़ा.

बारात दरवाजे पर पहुंचते ही जयमाल की रस्म अदायगी की जा रही थी. इसी दौरान दुल्हन मूर्छित होकर स्टेज पर ही गिर गयी. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. तरह-तरह की चर्चा को लेकर वर पक्ष व वधू पक्ष पक्षों की बीच विवाद होता रहा. अलहे सुबह तक दूल्हा जयमाल स्टेज पर दुल्हन का आने का प्रतिक्षा करते रहा. आखिरकार बिना दुल्हन के ही दूल्हे को घर लौटना पड़ा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दुल्हन को पूर्व के गांव के स्वजाति युवक से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. प्रेमी-प्रेमिका ने वचन निभाने की कसमें निभाते हुए साथ जीने मरने को लेकर एक साथ जहर खा ली. जिसकी जानकारी परिजनों समेत अन्य को नहीं हो सकी. उधर शादी की तैयारी की जा रही थी. दुल्हन जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचते ही मूर्छित होकर गिर गयी. जिसके बाद वधू पक्ष ने वर पक्ष को दुल्हन को खाली पेट होने और बीपी लो होकर मूर्छित होने की बात कहकर अंधेरे में रखा. इधर दुल्हन की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जबकि प्रेमी का इलाज परिजनों के द्वारा कहीं कराया जा रहा है. जिसका स्थिति गंभीर होने की चर्चा की जा रही हैं. इस मामले में कटहरा थाना पुलिस ने जानकारी नहीं होने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >