पेड़ से टकराई बाइक, एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Hajipur News: वैशाली जिले के पातेपुर थाने की सैदपुर डुमरा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के पास रामौली पातेपुर मेन रोड के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक पेड़ से टकरा गई. जिसमें एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया.

Hajipur News: (देवेंद्र कुमार राय की रिपोर्ट) जिले के पातेपुर थाने की सैदपुर डुमरा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के पास रामौली पातेपुर मुख्यमार्ग के पास तेज रफ्तार से बाइक पेड़ से टकरा गई. जिसमें एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया.

बाजार जाने के दौरान हुई घटना

मृतक की पहचान पातेपुर थाने की सिमरबारा गांव के रहने वाले स्व0 संजय साह के पुत्र 21 वर्षीय गोपाल कुमार के रूप में हुई है. वह अपने एक साथी के साथ घर से पातेपुर बाजार जा रहा था.

वह बाइक से जा रहा था कि अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से एक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया. जिससे यह हादसा हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >