अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, युवक की मौत, एक जख्मी

मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरबारा गांव निवासी संजय साह के 21 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार के रूप में हुई.

पातेपुर. पातेपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सैदपुर डुमरा के समीप शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना पातेपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पातपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरबारा गांव निवासी संजय साह के 21 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार के रूप में हुई. दोस्त के साथ जा रहा था बाजार : इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि गोपाल कुछ दिन पहले ही परदेश से अपने घर लौटा था. दोपहर वह अपने दोस्त के साथ बाइक से किसी काम से बाजार जा रहा था. इसी दौरान थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा के गांव के समीप एक एक तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो जाने से बाइक पेड़ से टकराने से बाइक सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. लोगो ने घटना की सूचना पातेपुर थाने की पुलिस को दी और घायल को पातेपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टरों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतक के घर पर मचा कोहराम : सड़क हादसे में गोपाल की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में युवक का शव देख परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था. मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >