वैशाली में भीषण सड़क हादसा,आमने-सामने की टक्कर में दो युवक की मौत

Bihar Road Accident: वैशाली जिले के महनार स्टेशन रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद सीएचसी महनार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई.

Bihar Road Accident: (कृत्यानंद सिंह की रिपोर्ट) वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घटना जिले के महनार स्टेशन रोड स्थित सुरहा टोला के पास की है. बताया जा रहा है की दो बाइकों की आमने-सामने में जोरदार टक्कर हो गई. जिसके बाद दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

दो लोग गंभीर रूप से घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल (सीएचसी) महनार भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में एक की पहचान हसनपुर पटोरी निवासी अभय राय के रूप में हुई है. वह रामएक्वाल राय के पुत्र बताए गए हैं. वहीं दूसरे मृतक की पहचान अभी नही हो पाई है.

घायलों की हालत चिंताजनक

हादसे में अनील पासवान और मनोज पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए. अनील पासवान देशराजपुर जंगलिया टोला के निवासी हैं, जबकि मनोज पासवान समस्तीपुर जिले के पटोरी के रहने वाले बताए गए हैं. दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही थी.

अस्पताल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा

हादसे के बाद महनार सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि घायल मरीज लंबे समय तक एंबुलेंस और ऑक्सीजन के इंतजार में तड़पते रहे. मौके पर मौजूद लोग स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था को लेकर नाराज दिखे.

प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर इलाज और जरूरी सुविधाएं मिलतीं, तो शायद घायलों की स्थिति बेहतर हो सकती थी. लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से सीएचसी की व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की मांग की है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: बक्सर में शराब तस्करों का बड़ा खेल बेनकाब! ट्रक के सीक्रेट चेंबर से करोड़ों की विदेशी शराब बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >