Bihar News: (कैफ अहमद) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान का पालन करते हुए बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) मंत्री सह जमुई जिला प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने इस बार सड़क मार्ग की बजाय ट्रेन से यात्रा की. महुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय सिंह सहयोग शिविर में शामिल होने और जिले की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए जमुई रवाना हुए.
ट्रेन से यात्रा कर दिया संदेश
यात्रा के दौरान मंत्री संजय सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत करना और आम लोगों की तरह सरल एवं सुलभ यात्रा अपनाना आज की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस दिशा में आगे आना चाहिए.
जमुई में होगी समीक्षा बैठक
जमुई पहुंचने के बाद मंत्री संजय सिंह जिला प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में PHED विभाग की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे.
Also Read:चोरों का तांडव: हाजीपुर में दवा व्यवसायी के घर चोरी, सोना-चांदी और लाखों नकदी लेकर फरार
