हाजीपुर : महुआ बाजार के बैंक में रात में उठा धुआं, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Mahua Bank Fire : महुआ बाजार स्थित एक बैंक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। जानिए पूरी घटना की जानकारी यहाँ।

Mahua Bank Fire : वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के महुआ बाजार में शुक्रवार रात करीब 9 बजे ताजपुर रोड स्थित ग्रामीण बैंक भवन से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया. धुआं उठते ही आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

दुकानदारों ने तुरंत डायल 112 को दी सूचना

बैंक भवन से धुआं निकलता देख स्थानीय दुकानदारों ने बिना देर किए डायल 112 पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बैंक से धुआं निकलता देख पुलिस ने तुरंत दमकल विभाग को भी इसकी जानकारी दी.

बंद बैंक की खिड़की खोलकर बुझाई गई आग

घटना के समय बैंक बंद था, जिससे दमकल कर्मियों के सामने आग तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था. पुलिस के सहयोग से बैंक की खिड़की खोली गई और अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया.

समय पर कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई. आग बुझने के बाद बाजार में सामान्य स्थिति लौट आई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बैंक के अंदर हुए नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी सामने नहीं आया है.

पुलिस ने जांच की कही बात

महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस संबंध में आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी.

Also Read : महनार में सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dileep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >