hajipur news. 256 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ चार आरोपित गिरफ्तार

बलिगांव थाना क्षेत्र के दशकुरवा में पुलिस ने की कार्रवाई; ट्रक, सूमो, पिकअप, कट्टा व चार कारतूस जब्त

हाजीपुर. बलिगांव थाना क्षेत्र के दशकुरवा से पुलिस ने 256 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस मौके से अंग्रेजी शराब के साथ एक ट्रक, एक सूमो और पिक अप के साथ, एक कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. मिली जानकारी अनुसार बलिगांव थाना क्षेत्र रूपनपट्टी दशकुरवा से पुलिस ने अंग्रेजी शराब खपाने के फिराक में एक ट्रक, सूमो और पिक अप के साथ एक हथियार के साथ चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए शराब तस्करी के आरोपित अमरजीत कुमार, राजबली, तिलकराज और मनीष कुमार चारों थाना क्षेत्र के दशकुरवा गांव के रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपितों के पास से चार जिंदा कारतूस के साथ एक कट्टा भी बरामद किया गया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष दुखन महतो ने कहा कि शराब के खेप उतारने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर पुलिस बल के साथ 256 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है.अंग्रजी शराब के साथ गाड़ी और धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है. शराब को सुरक्षित स्थान पर रख कर आगे की करवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >