23 आरोपितों को भेजा गया जेल

जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं शराब धंदेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों चलाया गया समकालीन अभियान के दौरान अलग-अलग कांडों में फरार 23 अभिुयक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

हाजीपुर. जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं शराब धंदेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों चलाया गया समकालीन अभियान के दौरान अलग-अलग कांडों में फरार 23 अभिुयक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. चलाया गया विशेष अभियान के दौरान हत्या के आरोप में 3, चोरी के आरोप में 2, उत्पाद अधिनियम के आरोप में 13, वही अलग-अगल कांडों में फरार 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में शराब कारोबारियों के खिलाफ चलया गया विशेष अभियान के दौरान जिले अलग-अलग थाना क्षेत्रो से पांच लीटर देशी शराब और दो लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. पकड़े गये सभी अभियुक्तों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया. आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार पातेपुर. पातेपुर थाने की बकाढ गांव के 20 वर्ष के पुराने एक मामले में फरार आरोपित के घर कोर्ट के आदेश से कोर्ट में पंद्रह दिनों के अंदर हाजिर होने का इश्तेहार चिपकाया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव का भोला राय का पुत्र वकील राय पर एक हरा पेड़ काट लेने का आरोप बीते 20 वर्ष पूर्व लगा था. रविवार को पुलिस ने आरोपित वकील राय के घर पर कोर्ट में 15 दिन के अंदर हाजिर होने का इश्तेहार चिपका दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >