गोपालगंज. बसडिला बाजार स्थित छठ घाट को अतिक्रमण से मुक्त कराने और उसकी सफाई के लिए रविवार को गांव के लोगों ने एकजुट होकर बड़ा अभियान शुरू किया. गांव के बच्चों, बुजुर्गों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर छठ घाट के संरक्षण के लिए सभा का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता दीपक कुमार साह ने की. सभा में मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मिश्र, सरपंच अशोक साह, पूर्व मुखिया मनोज मिश्र, सत्यदेव प्रसाद और लोजपा नेता अंशु कुमार मिश्र सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने बताया कि पहले यह पोखरा करीब दो एकड़ में फैला था, लेकिन अब अतिक्रमण के कारण कुछ कट्ठे में सिमट गया है. सभी ने मिलकर सदर अंचल पदाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया और आज से ही छठ घाट की सफाई कार्य शुरू कर दिया गया. ग्रामीणों ने अतिक्रमणकारियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी. इस अभियान में अभिषेक सिंह, दीपक कुमार, उपेंद्र कुमार, विशाल कुमार, दिवाकर कुमार, बजरंगी सोनी, अमन सिंह, राहुल कुमार, अतुल कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छ एवं पवित्र छठ घाट के संरक्षण का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
