गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा शाकिर गांव में विवाद में दो सगे भाइयों के साथ मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों घायल युवक लाल बिहारी सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार और उनके भाई गोविंद कुमार बताये गये हैं. पीड़ित के अनुसार, प्रशांत कुमार, आलोक कुमार, श्रीकांत कुमार समेत अन्य लोगों ने विवाद के कारण उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में दोनों भाइयों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की सूचना नगर थाने को दी गयी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
