गोपालगंज. बरौली थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के समीप शनिवार का शाम को दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में एक की पहचान बरौली थाने के मधुबनी गांव के निवासी कलक्टर दास के पुत्र उपेंद्र दास के रूप में हुई जबकि दूसरे घायल युवक की पहचान नही हो सकी थी. जानकारी के अनुसार दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं, इसी दौरान आमने सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डाक्टर द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है. सूचना मिलने पर बरौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दूसरे घायल की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
