गोपालगंज: पंजाब से सामान लेकर आए ट्रक चालक की संदिग्ध स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Gopalganj News : मृतक की पहचान पंजाब राज्य के संगरूर जिला अंतर्गत सुनामी गेट वार्ड नंबर 7 निवासी इंद्रजीत सिंह के पुत्र जगविंदर सिंह के रूप में की गई है.

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj News : गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. घटना बथना कोठी स्थित शुकुल नरवा गांव के समीप एनएच-27 के पास की है, जहां चालक का शव मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की सूचना पर एनएचआई की टीम ने शव को कब्जे में लेकर गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया, जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.

पंजाब के संगरूर जिला निवासी था जगविंदर

मृतक की पहचान पंजाब राज्य के संगरूर जिला अंतर्गत सुनामी गेट वार्ड नंबर 7 निवासी इंद्रजीत सिंह के पुत्र जगविंदर सिंह के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि जगविंदर सिंह पेशे से ट्रक चालक थे और पंजाब से माल लेकर बिहार गए थे. वापसी के दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बथना कोठी के पास उनकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी.

पुलिस मामले की जांच कर रही

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. गोपालपुर थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है.

Also Read : गोपालगंज में 28 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, जाने से पहले अभ्यर्थी पढ़ लें यह जरूरी गाइडलाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >