ट्रैफिक पुलिस ने तीन लाख 68 हजार पांच सौ रुपये का लगाया जुर्माना

गोपालगंज. जिले में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए कुल तीन लाख अड़सठ हजार पांच सौ रुपये की शमन राशि वसूल की है.

गोपालगंज. जिले में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए कुल तीन लाख अड़सठ हजार पांच सौ रुपये की शमन राशि वसूल की है. ट्रैफिक डीएसपी मिश्रा सोमेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई वाहन चालकों में नियम पालन की जागरूकता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गयी. अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से एक लाख 31 हजार रुपये, सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों से छत्तीस हजार रुपये, दोपहिया वाहन पर तीन सवार बैठाने पर दो हजार रुपये और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों से 28 हजार रुपये वसूल किये गये. इसके अलावा वाहन प्रदूषण नियम उल्लंघन पर एक लाख दो हजार रुपए और यातायात नियमों के अन्य उल्लंघन पर एक हजार रुपये वसूले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >