छपरा टेरिटरी अंतर्गत रिटेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को थावे के एक निजी होटल में आयोजित किया गया. इसमें जिले के थोक एवं खुदरा विक्रेता दुकानदारों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के आरएसएम आशीष शामौन और एएसएम आशीष कुमार ने किसानों के हित एवं कृषि क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की.
किसानों ने साझा कीं अपनी समस्याएं
किसानों को बेहतर कृषि सामग्री उपलब्ध कराने, उत्पादों के सही एवं संतुलित उपयोग तथा कृषि उत्पादों से संबंधित सही जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रिटेलर एवं थोक विक्रेताओं को उत्पादों की सही जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि वे किसानों को कृषि उत्पादों के संबंध में उचित जानकारी दे सकें.मौके पर बृजकिशोर गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
