मांझा में छात्रों ने रैली निकाल वोटरों को किया जागरूक

मांझा. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा में स्वीप कोषांग की पहल पर छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को वोट डालने का संदेश दिया.

मांझा. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा में स्वीप कोषांग की पहल पर छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को वोट डालने का संदेश दिया. ज्ञात हो कि प्रखंड में छह नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है. इसे लेकर स्वीप कोषांग के तहत प्रतिदिन विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इसी क्रम में पिपरा विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाली, जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय लंगटूहाता में बच्चों ने पेंटिंग के जरिये मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया. मौके पर शिक्षक अली अकबर, मोहन प्रसाद, इस्तेयाक अहमद, विनोद साह सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >