गोपालगंज: एनकाउंटर में गोली लगने के बाद बचा अंतरराज्यीय शराब तस्कर, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने दबोचा

अंतरराज्यीय शराब तस्कर किशन यादव पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने के बाद इलाज करा रहा था. अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही श्रीपुर थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Gopalganj News : पुलिस एनकाउंटर में मुंह में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ अंतरराज्यीय शराब तस्कर इलाज के बाद स्वस्थ होते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया. श्रीपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

गोरखपुर का रहने वाला है कुख्यात तस्कर

गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी किशन यादव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से अंतरराज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था.

16 जून को पुलिस से हुई थी मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, 16 जून को बंसी बतरहा हथुआ शाखा नहर पुल के पास शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी. जवाबी कार्रवाई के दौरान किशन यादव के मुंह में गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

PMCH में चला इलाज, डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तारी

घायल तस्कर को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया था. लंबे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही श्रीपुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >