gopalganj news : बरौली में करीब 40 लाख रुपये के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

gopalganj news : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों के बड़े रैकेट का हुआ खुलासा

gopalganj news : बरौली. पुलिस ने थाना क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है और एक तस्कर को लगभग 1.58 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ा है. पकड़ा गया तस्कर बतरदेह गांव का राधेश्याम भगत है. पकड़े गये गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 40 लाख रुपये बतायी जा रही है. एसडीपीओ सदर-2, राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के तस्कर सक्रिय हैं और वे गांजे की एक बड़ी खेप मंगाये हैं, जिसे बेचने के लिए बाहर भेजा जाने वाला है. सूचना पर पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए बतरदेह गांव में राधेश्याम भगत के घर पर दबिश दी, तो उसके घर के ऊपर वाली मंजिल के एक कमरे में 10 बंडलों में पैक कर रखे गये करीब 1.58 क्विंटल गांजा बरामद किया गया. छापेमारी दल में एसआइ बबन कुमार मंडल, शमशाद रजा सहित भारी पुलिस बल शामिल थे. एसडीपीओ ने बताया कि यह पुलिस की एक बड़ी सफलता है, क्योंकि गंडक किनारे का दियारा क्षेत्र इस मामले में काफी पहले से बदनाम है और ऐसी बड़ी खेप करीब एक दशक के अंदर नहीं पकड़ी गयी थी. तस्करों को पकड़ने के लिए बाकायदा एक टीम गठित की गयी थी, जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष अणिमा राणा कर रही थीं. ऐसी जानकारी मिली है कि मादक पदार्थ की तस्करी के तार नेपाल तथा गंडक नदी के दूसरे छोर से जुड़े हो सकते हैं. फिलहाल एक तस्कर को पकड़ लिया गया है, जांच अभी जारी है, नेटवर्क को धराशायी करने के लिए पूछताछ जारी है. इस गिरोह में शामिल सभी तस्कर बहुत जल्द गिरफ्त में होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >