यूपी से लायी जा रही 3959 लीटर विदेशी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने गोपालगंज थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के समीप यूपी से बिहार लायी जा रही 3959 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने गोपालगंज थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के समीप यूपी से बिहार लायी जा रही 3959 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला, सिम्बावली थाना क्षेत्र के पुडालिया गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह, पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के मद्देनजर टीम लगातार सीमावर्ती इलाकों में छापामारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में बलथरी चेकपोस्ट पर ट्रक की जांच के दौरान शराब छिपाकर लायी जा रही विदेशी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार शराब तस्कर को मद्य निषेध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >