थावे. थावे महावीरी अखाड़ा में चाकू लेकर घूम रहे छह युवकों को शनिवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर प्रांजल और एसडीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में थावे बस मोड़ के पास सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें छह युवक चाकू के साथ पकड़े गये. गिरफ्तार युवकों की पहचान शिवस्थान गांव के सचिन कुमार, बेदुटोला के आदित्य सिंह, नगर थाना क्षेत्र के राज कुमार, हरबासा गांव के सुमित कुमार यादव, उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के अब्दुल मनान और बड़ी पिपराही के योगराज बैठा के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि सभी से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
