गोपालगंज में गंडक नहर में गिरी स्कॉर्पियो, बारिश के बीच चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Gopalganj News: गोपालगंज के कुचायकोट में सोमवार देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गंडक नहर में गिर गई. बारिश के बीच स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गाड़ी को बाहर निकाला. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गंडक नहर पुल के पास सोमवार की देर रात उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी..राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है.

बारिश के बीच रेस्क्यू अभियान में दिक्कत

घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को नहर से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया. हादसे के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

वाहन मालिक की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वाहन के नहर में गिरने से पहले ही चालक बाहर निकल गया था. हालांकि चालक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-28P-3165 के आधार पर वाहन मालिक और चालक की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Also Read: जेपी विश्वविद्यालय: स्नातक में नामांकन के लिए मिली दो दिनों की राहत, अब आठ जुलाई तक होगा दाखिला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >