गोपालगंज के सिधवलिया में RSS का गुरुदक्षिणा कार्यक्रम संपन्न, भगवा ध्वज को अर्पित की समर्पण राशि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने सिधवलिया में अपना वार्षिक गुरुदक्षिणा कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न किया. इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को गुरु मानकर अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार समर्पण राशि अर्पित की. यह राशि संघ के संगठनात्मक और सेवा कार्यों में उपयोग की जाएगी.

Rashtriya Swayamsevak Sangh: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का वार्षिक गुरुदक्षिणा कार्यक्रम सिधवलिया बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में खंड स्तर के स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.

भगवा ध्वज को गुरु मानकर अर्पित की समर्पण राशि

कार्यक्रम में खंड प्रचार प्रमुख गोल्डेन प्रताप सिंह ने बौद्धिक दिया. उन्होंने कहा कि RSS की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी और वर्ष 1928 से गुरुदक्षिणा की परंपरा शुरू हुई. इस अवसर पर भगवा ध्वज को गुरु मानकर स्वयंसेवक अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार गुप्त रूप से समर्पण राशि अर्पित करते हैं. इसी राशि का उपयोग संघ के संगठनात्मक और सेवा कार्यों में किया जाता है.

स्वयंसेवकों के योगदान से चलते हैं संगठनात्मक कार्य

गोल्डेन प्रताप सिंह ने कहा कि संघ बाहरी चंदा या सरकारी सहायता नहीं लेता. संगठन के कार्यों का खर्च स्वयंसेवकों के स्वैच्छिक योगदान से चलता है. उन्होंने कहा कि संघ ने अपने 100 वर्ष पूरे कर लिये हैं और देश-विदेश में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं.

स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम में खंड कार्यवाह अमित सिंह, खंड शारीरिक प्रमुख धीरज सिंह, मोहन प्रसाद, पवन गुप्ता, राजेंद्र मदेशिया, प्रमोद गुप्ता, रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

गुरु दक्षिणा कार्यक्रम करते स्वयंसेवक.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पवन अग्रवाल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >