Gopalgang Boxing: डीएम समीर सौरभ ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बॉक्सर रितेश कुमार प्रभात को सम्मानित किया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजेश्वरी पांडेय भी मौजूद रहीं. डीएम ने बिहार राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर रितेश को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद हुआ चयन
रितेश कुमार प्रभात ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया है. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बिहार राज्य की टीम के लिए उनका चयन किया गया है. अब रितेश 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे.
डीएम ने बढ़ाया हौसला
डीएम समीर सौरभ ने कहा कि जिले के युवाओं का खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है. उन्होंने रितेश को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन कर गोपालगंज और बिहार का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया.
गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल
रितेश कुमार प्रभात के सम्मानित होने और बिहार राज्य की टीम में चयन की खबर से उनके गांव और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने उनके चयन को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आगामी प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.
इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें
