अरहर की खेती में बढ़ेगी पैदावार? गोपालगंज में 100 किसानों को दी गई वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी

Scientific Cultivation of Pulses : गोपालगंज में 100 किसानों को दलहन की खेती में वैज्ञानिक तकनीक अपनाने का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. इसमें अरहर की उन्नत खेती, बीज चयन, पोषक तत्व प्रबंधन और रोग-कीट नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया. किसानों को आत्मा की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया.

Scientific Cultivation of Pulses : गोपालगंज में किसानों को दलहन की खेती में वैज्ञानिक तकनीक अपनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. जिला कृषि कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण यानी आत्मा के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में 100 किसानों ने हिस्सा लिया. कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खास तौर पर अरहर की उन्नत खेती, बीज चयन, बोआई, पोषक तत्व प्रबंधन और रोग-कीट नियंत्रण की जानकारी दी.

100 किसानों ने लिया वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण

जिला कृषि कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन आत्मा के उप परियोजना निदेशक विवेक गुप्ता, सहायक निदेशक शस्य सह-विशेष पदाधिकारी हेमंत कुमार और कृषि विज्ञान केंद्र सिपाया की वैज्ञानिक डॉ. प्रिया दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से किसानों ने भाग लिया.

अरहर की खेती में इन तकनीकों पर दिया जोर

कृषि विज्ञान केंद्र सिपाया की वैज्ञानिक डॉ. प्रिया दास ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से दलहन की खेती की जानकारी दी. उन्होंने विशेष रूप से अरहर की खेती में उन्नत बीज के चयन, बोआई की सही विधि, पोषक तत्व प्रबंधन तथा रोग और कीट नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने किसानों से अधिक उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने की अपील की.

किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी देते वैज्ञानिक व अन्य

आत्मा की योजनाओं का लाभ लेने की अपील

आत्मा के उप परियोजना निदेशक विवेक गुप्ता ने किसानों को योजना के तहत संचालित विभिन्न कृषि विस्तार कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने अरहर प्रदर्शन, किसान पाठशाला समेत अन्य कार्यक्रमों के बारे में बताया और किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

रोग और कीट नियंत्रण की दी तकनीकी जानकारी

प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आत्मा जितेंद्र वर्मा और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विनय कुमार ने दलहन फसलों में रोग नियंत्रण और फसल सुरक्षा से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा की. उन्होंने रबी मौसम में दलहन फसलों का रकबा बढ़ाने और बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी कृषि तकनीकों पर भी चर्चा की.

सभी प्रखंडों से पहुंचे किसान

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से सात-सात किसानों को शामिल किया गया. सदर प्रखंड से नौ किसान पहुंचे. इस तरह कार्यक्रम में कुल 100 किसानों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को खेती से जुड़ी समस्याओं पर तकनीकी जानकारी और जरूरी सुझाव दिए गए.

कृषि विभाग के कई कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक गुड्डू कुमार और संजय शर्मा के साथ सहायक तकनीकी प्रबंधक कौशलेश कुमार सिंह, सुशील कुमार, विशाल, धनंजय प्रसाद, अनिल गुप्ता, राजा बाबू और संतोष कुमार सहित कृषि विभाग एवं आत्मा के अन्य प्रसार कर्मी मौजूद रहे.

Also Read : बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लोन लेना आसान, ₹2 लाख निगम से तो बैंकों से मिलेगा ₹4 लाख तक का ऋण, जानें पूरा नियम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >