गोपालगंज के कपूरी गांव में रास्ते का विवाद पड़ा भारी, रात के अंधेरे में काटकर फेंक दी महिला की केले की फसल

Gopalganj Incident: खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला किसान की लाखों रुपये की केले की फसल को काटकर बर्बाद कर दिया गया. महिला ने दबंगों पर फसल नष्ट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

Gopalganj Incident: कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी प्रखंड के कपूरी गांव में खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला किसान की केले की फसल काटकर बर्बाद करने का मामला सामने आया है. महिला किसान ने कुछ लोगों पर फसल बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. उसने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

खेत के रास्ते को लेकर पहले हुआ था विवाद

महिला किसान बिंदु देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि करीब एक माह पहले गांव के ही ओमप्रकाश कुशवाहा के साथ खेत के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था. बाद में जनप्रतिनिधियों के स्तर से दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था. महिला के अनुसार, इसी खेत में उसने केले की फसल लगा रखी थी.

धमकी के बाद फसल काटने का लगाया आरोप

बिंदु देवी का आरोप है कि विवाद के दौरान ओमप्रकाश कुशवाहा ने उसकी पूरी फसल बर्बाद करने की धमकी दी थी. महिला के अनुसार, 12 अगस्त की रात ओमप्रकाश कुशवाहा कई अन्य लोगों के साथ उसके खेत में पहुंचे और केले की फसल काटकर बर्बाद कर दी.

घटना की जानकारी महिला ने अगले दिन सुबह पुलिस को दी. सूचना मिलने पर एएसआइ गीता बिहारी मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच की. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गये. पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की.

लाखों रुपये की क्षति का दावा

महिला किसान ने पुलिस को बताया कि फसल बर्बाद होने से उसे लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है. उसने कहा कि उसका कोई सहारा नहीं है और इसी वजह से उसे परेशान किया जा रहा है. महिला ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

बोले पदाधिकारी

पंचदेवरी पिकेट प्रभारी अरुण प्रकाश ने बताया कि कपूरी गांव में हुई घटना के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. महिला को काफी आर्थिक क्षति हुई है. जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >