भोरे प्रखंड की लामीचौर पंचायत अंतर्गत चौबरिया टोला स्थित मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरान के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मौलवी हाफिज रियाज अंसारी ने कुरान की तिलावत के साथ की. इसके बाद लामीचौर पंचायत के मुखिया सह भोरे प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहन कुमार सिंह ने फीता काटकर नये भवन का उद्घाटन किया.
जनसहयोग से सात लाख की लागत से बना भवन
मदरसा के सचिव रोज मोहम्मद मियां ने बताया कि जनसहयोग और चंदे की राशि से करीब सात लाख रुपये की लागत से नये कमरों का निर्माण कराया गया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से मदरसा के लिए भवन का निर्माण संभव हो सका.
उन्होंने इस पुनीत कार्य में मरहूम सदर अख्तर अंसारी के योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद
नये भवन के निर्माण से मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिलने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों ने भी भवन निर्माण को क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया और इसमें सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया.
समारोह में ये लोग रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य सुशीला देवी, लामीचौर के सरपंच ब्रजेश ओझा, शिक्षक मुन्नू पांडेय, शिक्षक शेख एकरामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में एयरपोर्ट का सपना होगा साकार? 517 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटा, अब अगला कदम क्या?
