गोपालगंज: कटेया में स्वच्छता कर्मियों की बैठक, बीडीओ ने दी सख्त चेतावनी

कटेया प्रखंड में बीडीओ अर्चना कुमारी ने स्वच्छता कर्मियों को नियमित कचरा उठाव और कार्य में लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी है।

Gopalganj News : कटेया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को स्वच्छता कर्मियों की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की गई. बीडीओ ने कर्मियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित कचरा उठाव करने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का सख्त निर्देश दिया.

लापरवाही करने वाले कर्मियों पर गिरेगी गाज बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गांवों और पंचायतों में नियमित रूप से कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी जमा नहीं होने दी जाए. उन्होंने कहा कि स्वच्छता का सीधा संबंध लोगों के स्वास्थ्य और गांव के वातावरण से है, इसलिए इसमें किसी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं होगी.

काम नहीं करना है तो छोड़ दें नौकरी बैठक में बीडीओ ने चेतावनी दी कि निर्धारित क्षेत्र में नियमित कचरा उठाव नहीं करने या ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मी स्वेच्छा से काम छोड़ दें. निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मी को हटाने के साथ विभागीय स्तर पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और नियमितता से पालन करने का निर्देश दिया गया.

कचरा निस्तारण की भी होगी निगरानी अधिकारियों ने कहा कि केवल कचरा उठाव ही नहीं, बल्कि उसे निर्धारित स्थान पर जमा कराने और उचित तरीके से निस्तारित करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी. किसी गांव या पंचायत में लंबे समय तक कचरा जमा रहने की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मी से जवाब-तलब किया जाएगा.

लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे कर्मी बीडीओ ने स्वच्छता कर्मियों को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर काम करने के साथ लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर गांव बनाने के लिए प्रशासन के साथ आम लोगों की सहभागिता जरूरी है. लोगों को खुले में कचरा नहीं फेंकने और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक करने को कहा गया.

बैठक में डीपीआरओ दीपशिखा कुमारी, प्रखंड प्रेक्षक स्वच्छता दुर्गेश पांडेय, पंचायत सुपरवाइजर वीरेंद्र यादव, मुलायम यादव सहित अन्य स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे.

खबर का फोटो | Prabhat Khabar Network
खबर का फोटो | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >