gopalganj news : पूजा कर बाइक से घर लौट रहे मां-बेटे की ट्रक की चपेट में आने से मौत

gopalganj news : पूर्वी चंपारण के अरेराज में शंकर भगवान का दर्शन कर लौटने के दौरान हुआ हादसा

gopalganj news : बरौली. अरेराज से महादेव के दर्शन कर बाइक से अपने घर लौट रहे मां-बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृत मां-बेटे बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी जितेंद्र सहनी का 27 वर्षीय पुत्र विकास कुमार तथा पत्नी इंदु देवी है. दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में बताया गया है कि मिर्जापुर के जितेंद्र सहनी की पत्नी और बेटा पूर्वी चंपारण के अरेराज में शंकर भगवान का दर्शन करने गये थे. पूजा कर वापस लौटने के दौरान वे जैसे ही सुपौली-झंझवा के पास एनएच 27 से होकर घर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको ठोकर मार दिया. ठोकर इतनी जोरदार थी कि दोनो मां-बेटे काफी दूर तक घसीटते चले गये. इससे विकास सहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. लोगों ने घायल मां इंदु देवी को अस्पताल भेजवाया, लेकिन उसकी अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मौत की खबर जैसे ही मिर्जापुर पहुंची, चीत्कार मच गया. दोनों की मौत से पूरे मिर्जापुर में मातम पसर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >