गोपालगंज: नशे के लिए पत्नी से मांगा पैसा, नहीं मिलने पर अपना ही गला चाकू से रेत लिया

Gopalganj News : घटना गोपालपुर के करवतही गांव की है. मुन्ना मियां ने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसा मांगा, जब पत्नी पैसे देने से मना कर दिया ता खूद अपने गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर लिया.

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj News : गोपालपुर थाना क्षेत्र के करवतही गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पत्नी से पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद का गला चाकू से रेत लिया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

पत्नी गांव-गांव घूमकर बेचती है चूड़ी

घायल की पहचान मुन्ना मियां (38), पिता मुख्तार मियां, निवासी करवतही, थाना गोपालपुर के रूप में हुई है. बताया जाता है कि उसकी पत्नी मुनि खातून गांव-गांव घूमकर चूड़ी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मुन्ना मियां शराब पीने और नशा करने के लिए अपनी पत्नी से पैसे मांग रहा था. पत्नी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर वह गुस्से में आ गया और चाकू से अपनी ही गर्दन पर वार कर लिया.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया.डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है. वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिल चुकी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : भरत तिवारी के परिजनों से मिली सारण RJD की टीम, निष्पक्ष जांच और हरसंभव न्याय दिलाने का दिया भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >