औघड़ दानी महादेव का गुलाब के पंखुड़ियां से हुआ दिव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़ी भीड़

1 / 8
औघड़ दानी महादेव का गुलाब के पंखुड़ियां से हुआ दिव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़ी भीड़
फुल स्क्रीन में देखें

महादेव का हुआ दिव्य श्रृंगार

गोपालगंज के मीरगंज में श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर भगवान शिव का भव्य महाशृंगार किया गया. प्राचीन औघड़दानी मंदिर और सोनारी मठिया शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ को रंग-बिरंगे फूलों और गुलाब की मालाओं से सजाया गया.

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

प्राचीन औघड़दानी मंदिर

प्राचीन औघड़दानी मंदिर में सवा क्विंटल गुलाब की मालाओं और आकर्षक पुष्प सज्जा से सजे शिवलिंग के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

गुलाब की मालाओं से सजे औघड़दानी महादेव

प्राचीन औघड़दानी मंदिर

मीरगंज स्थित प्राचीन औघड़दानी मंदिर में अंतिम सोमवारी की शाम भगवान शिव का विशेष महाशृंगार किया गया. बाबा के श्रृंगार में रंग-बिरंगे फूलों के साथ करीब सवा क्विंटल गुलाब की मालाओं का इस्तेमाल किया गया. फूलों की आकर्षक सजावट ने मंदिर परिसर की भव्यता बढ़ा दी.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

महादेव के साथ माता पार्वती का भी मनोहारी स्वरूप

प्राचीन औघड़दानी मंदिर

श्रावण मास के 26वें दिन आयोजित विशेष श्रृंगार में भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी मनोहारी स्वरूप सजाया गया. श्रद्धालुओं ने दोनों के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

सोनारी मठिया शिव मंदिर में भी हुआ भव्य श्रृंगार

प्राचीन औघड़दानी मंदिर

मीरगंज के सोनारी मठिया शिव मंदिर में भी अंतिम सोमवारी के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विशेष महाशृंगार किया गया. मंदिर परिसर को फूलों और अन्य सजावटी सामग्रियों से आकर्षक रूप दिया गया था. दोनों मंदिरों में शाम के समय भक्तों की भीड़ बढ़ती गयी.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अंतिम सोमवारी पर दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

प्राचीन औघड़दानी मंदिर

संध्या होते ही औघड़दानी मंदिर में महाशृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया. भक्तों ने बाबा के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया और भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. अंतिम सोमवारी के कारण दोनों मंदिरों में देर शाम तक भक्तिमय माहौल बना रहा.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

फूलों की सजावट ने बढ़ायी मंदिर की खूबसूरती

प्राचीन औघड़दानी मंदिर

दोनों शिव मंदिरों को फूलों और अन्य सजावटी सामग्री से सजाया गया था. रंग-बिरंगे फूलों के बीच भगवान शिव और माता पार्वती का श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा. मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

प्राचीन औघड़दानी मंदिर

प्राचीन औघड़दानी मंदिर में महाशृंगार और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्राचीन औघड़दानी न्यास बोर्ड कमेटी, मीरगंज की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी थी. अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से व्यवस्थाएं की गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >