गोपालगंज के कुचायकोट थाना परिसर में आज सती पूजा महोत्सव, भंडारे के बाद होगी सांस्कृतिक संध्या

कुचायकोट थाना परिसर में सती पूजा महोत्सव की सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं. सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा शुरू होगी, जिसके बाद दोपहर से देर रात तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. शाम को पाठक मार्केट में निशा उपाध्याय और मदन राय की संगीतमय प्रस्तुतियों का आनंद लें.

Sati Puja Festival: स्थानीय कुचायकोट थाना परिसर में आयोजित होने वाले वार्षिक सती पूजा महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शुक्रवार की सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की शुरुआत होगी. पांच विद्वान पंडितों के सानिध्य में मुख्य पूजन संपन्न कराया जाएगा. इसमें थानाध्यक्ष अपनी पत्नी के साथ मुख्य यजमान की भूमिका निभाएंगे.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगी पूजा

सती पूजा महोत्सव को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सुबह सात बजे से विधिवत पूजा शुरू होगी. पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये जाएंगे. पूजा की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.

दोपहर से देर रात तक चलेगा भंडारा

पूजा की पूर्णाहुति के बाद दोपहर से थाना परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गयी है. आयोजकों के अनुसार, भंडारा देर रात तक चलेगा. संभावित भीड़ को देखते हुए प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है.

पाठक मार्केट में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

थाना परिसर में सीमित स्थान और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम थाना के समीप स्थित पाठक मार्केट में आयोजित किया जाएगा. यहां स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति गीत और लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे. वरीय अधिकारियों द्वारा मुख्य मंच का उद्घाटन किए जाने के बाद रात्रि में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा.

मदन राय और निशा उपाध्याय देंगी प्रस्तुति

सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी लोकगायक मदन राय और लोकप्रिय लोकगायिका निशा उपाध्याय अपनी प्रस्तुतियां देंगी. हिंदी एवं लोकगीतों की संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं के मनोरंजन की व्यवस्था की गयी है. कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह है.

सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति और स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. आयोजन समिति ने भी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा में शामिल होने की अपील की है.

शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील

आयोजन समिति और पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सती पूजा में शामिल होने, महाप्रसाद ग्रहण करने और शांतिपूर्ण माहौल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है.

Also Read: '5000 परिवारों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया', आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बोले- अमित शाह से हो रही बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >