बैकुंठपुर. विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रविवार को बैकुंठपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान के नेतृत्व में गुंडा परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान परेड में शामिल सभी चिह्नित असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गयी कि वे किसी भी आपराधिक या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें. थानाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के समय माहौल बिगाड़ने या लोगों में भय फैलाने की किसी भी कोशिश पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी. किसी भी अवांछनीय गतिविधि में शामिल पाये जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस पदाधिकारियों ने अभियुक्तों को सामाजिक मुख्यधारा में लौटने और सभ्य जीवनयापन की नसीहत दी. गुंडा परेड के दौरान थाना क्षेत्र के कई सक्रिय अपराधियों की पहचान हुई और उन्हें चेतावनी दी गयी कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
