विजयीपुर. प्रखंड के मुसेहरी बाजार में रविवार को सहकारिता विभाग की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया. पटना के रौशनी ग्रुप कला जत्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को पैक्स के सदस्य बनने, समूह बनाकर ऋण लेने और अपने अनाज को उचित मूल्य पर बेचने जैसे फायदे समझाये. चौपाल की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने की. नाटक में अजीत कुमार, अर्जुन पासवान, श्रीनाथ प्रसाद, सहज पासवान, गोलू कुमार, अमृता सिंह, अर्चना कुमारी और सत्येंद्र यादव ने भाग लिया. कार्यक्रम ने किसानों को जागरूक किया और पैक्स से जुड़कर लाभ उठाने की दिशा में प्रेरित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
