थावे में विधायक ने संपर्क पथ, छठ घाट समेत 11 योजनाओं का किया लोकार्पण

स्थानीय प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सदर विधायक कुसुम देवी ने लगभग 85 लाख रुपये की लागत से तैयार 11 योजनाओं का उद्घाटन किया.

थावे. स्थानीय प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सदर विधायक कुसुम देवी ने लगभग 85 लाख रुपये की लागत से तैयार 11 योजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने प्रखंड की वृंदावन पंचायत के चार छठ घाटाें का फीता काटकर उद्घाटन किया. ये छठ घाट वृंदावन तकिया, वृंदावन मौजे मथुरा, वृंदावन शिवटहल राय टोला और वृंदावन साहेब राय के टोला में बनाये गये हैं. इधर, एकडेरवा पंचायत में दो छठ घाट और तीन संपर्क पथ तथा फुलुगनी पंचायत में एक छठ घाट व एक चबूतरा सहित 11 योजनाओं का लोकार्पण किया. मौके पर अनिकेत सिंह, ओम प्रकाश राय, पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, शैलेश तिवारी, अमन शर्मा, भरत सिंह, सतेंद्र सिंह, रोहित सिंह, राहुल कुमार, राणा प्रताप, दीपक कुमार दीपू, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी, रंजन कुमार, पैक्स अध्यक्ष एखलाख अहमद सहित ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >