मांझा में कहीं पंडाल, तो कहीं झालरों से सज गयी हैं सड़कें

मांझा. दुर्गापूजा को लेकर प्रखंड मुख्यालय में चहल-पहल बढ़ गयी है. विजयादशमी से पहले बाजारों में मेले जैसा नजारा है.

मांझा. दुर्गापूजा को लेकर प्रखंड मुख्यालय में चहल-पहल बढ़ गयी है. विजयादशमी से पहले बाजारों में मेले जैसा नजारा है. कलश स्थापना के दूसरे दिन से ही बाजारों की रौनक बढ़ गयी थी. कपड़े, गहनों और शृंगार सामग्री की दुकानों पर सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है. लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं. प्रखंड मुख्यालय में परशुरामपुर, मांझा नई बाजार, बलुही बाजार, पुरानी बाजार, कोइनी, धमापाकड़ मोड़, धर्मपरसा और शाहपुर सहित कई स्थानों पर पूजा पंडालों की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है. मजदूर दिन-रात पंडाल को सजाने और छोटी-छोटी खामियों पर ध्यान दे रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो. परशुरामपुर में कोलकाता के तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. कई पंडालों में रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है. नवमी और दशमी से पहले सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. चौक-चौराहों और संवेदनशील जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं. सीसी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था और खरीदारी के बीच संतुलन बनाये रखा जायेगा, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और आनंदपूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >