अमवा विजयीपुर में विवाद में पिता-पुत्र को मारपीट कर किया जख्मी, दोनों घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर

जिले के अमवा विजयीपुर गांव में हुई मारपीट में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के भर्ती कराया गया.

गोपालगंज. जिले के अमवा विजयीपुर गांव में हुई मारपीट में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार अमवा विजयीपुर गांव के निवासी नरेश राम की खेत में बकरी के द्वारा फसल चर जाने को लेकर दूसरे पक्ष के विक्रम राम से वाद-विवाद हो गया. इसके बाद विक्रम राम और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा लाठी-डंडे से नरेश राम को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. वहीं बीच बचाव के लिए पहुंचे उनके पुत्र अमित कुमार को भी मारपीट पर घायल कर दिया गया. बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा बीच बचाव कर पिता और पुत्र को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >