गोपालगंज: हथुआ के गोपाल मंदिर में कल श्रीकृष्ण छठियार महोत्सव, छप्पन भोग से लगेगा लाला का भोग

हथुआ के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर में श्रीकृष्ण छठियार महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. इस खास अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के लिए 56 तरह के पकवानों का छप्पन भोग तैयार किया जाएगा. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ यह आयोजन भक्तों की आस्था का केंद्र बनेगा.

Shri Krishna Chhathiar Mahotsav: प्राचीन गोपाल मंदिर में गुरुवार की संध्या श्रीकृष्ण छठियार महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर के साथ हथुआ बाजार को भी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है. आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

56 प्रकार के पकवानों से तैयार होगा छप्पन भोग

मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य आशुतोष तिवारी ने बताया कि छठियार महोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण लाला के लिए 56 प्रकार के पकवानों का छप्पन भोग तैयार किया जाएगा. विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

महोत्सव को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. मंदिर परिसर में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. हथुआ के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की निगरानी रहेगी और लगातार गश्त की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे.

आसपास के गांवों से पहुंचेंगे श्रद्धालु

छठियार महोत्सव में हथुआ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. देर रात तक मंदिर और बाजार में चहल-पहल बनी रहेगी.

हथुआ राज परिवार की धार्मिक परंपरा से जुड़ा है आयोजन

बताया जाता है कि हथुआ राज परिवार के संरक्षण और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा यह आयोजन लंबे समय से श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है. हथुआ राज परिवार ने क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को संरक्षण देकर इस परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. श्रीकृष्ण छठियार महोत्सव इसी विरासत और लोक आस्था का जीवंत प्रतीक माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >