गोपालगंज में कोबरा के काटने से महिला की मौत, 10 एंटी वेनम इंजेक्शन भी नहीं बचा सकी जान

Gopalganj Snake Bite News: गोपालगंज के उचकागांव में मायके आई महिला की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई. डॉक्टरों ने 10 एंटी वेनम इंजेक्शन लगाए, लेकिन इलाज के दौरान सदर अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया.

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj Snake Bite News:
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा प्रसवनी गांव में कोबरा सांप के काटने से 35 वर्षीय महिला निखहत परवीन की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका मूल रूप से सिवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और इन दिनों अपने मायके आई हुई थी.

बताया जाता है कि रविवार को वह घर के बाहर टहल रही थी. इसी दौरान अचानक एक कोबरा सांप ने उसके पैर में काट लिया. सांप के डसते ही उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई.

10 एंटी वेनम इंजेक्शन के बाद भी नहीं बच सकी जान

घटना के बाद परिजनों ने निखहत परवीन को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने एंटी वेनम के 10 इंजेक्शन लगाए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू, इलाके में दहशत

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. वहीं, इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सांप के काटने की घटना को लेकर दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज: नशे के लिए पत्नी से मांगा पैसा, नहीं मिलने पर अपना ही गला चाकू से रेत लिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >