Mahabiri Akhara:बैकुंठपुर प्रखंड के रेवतिथ में महाबीरी अखाड़ा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया. सदर एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह, सिधवलिया एसडीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष, बीडीओ और सीओ के साथ रेवतिथ पहुंचीं. अधिकारियों ने महाबीरी अखाड़ा जुलूस के रूट का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी ली.
इसके बाद एसडीओ ने अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में जुलूस और मेले के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उन्होंने समिति के सदस्यों से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने की अपील की.
अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च
बैठक के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने इलाके में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान लोगों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की गयी. अधिकारियों ने कहा कि महाबीरी अखाड़ा और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.
प्रशासन की ओर से अखाड़ा समितियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की.
इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी
