Gopalganj News: आपसी विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को चाकू से घोंपा, स्थिति नाजुक

Gopalganj News: आपसी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया है. हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया है. जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है.

Gopalganj News: जिले के कुचायकोट थानाक्षेत्र के वृति टोला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने पैदल घर जा रहे युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है. जख्मी युवक की पहचान कुचायकोट थानाक्षेत्र के वृति टोला गांव के रहने वाले रामू राम के रूप में की गई है. 

शनिवार को भी हुई थी झड़प

बताया जा रहा है कि जख्मी युवक रामू राम और उसके बगल के गांव के रहने वाले एक युवक के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसको लेकर दोनों में शनिवार की शाम भी झड़प हुई थी. लोगों ने बीच बचाव कर मामला तब शांत कर दिया था. लेकिन एक बार फिर विवाद शुरू हो गया.

इमरजेंसी वार्ड में चल रहा इलाज

जख्मी के परिजनों ने बताया कि वह पैदल ही अपने खेत से घर लौट रहा था. इसी बीच बाइक सवार दो लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में रामू बुरी तरह घायल हो गया. जख्मी स्थिति में उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया. स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. वहीं युवक के बयान के आधार पर कुचायकोट पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है.

यह भी पढ़ें: Gopalganj News: बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे 9 बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा, धारदार हथियार सहित कई सामान जब्त

थानाध्यक्ष का बयान

मामले को लेकर कुचायकोट थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले के विवाद में चाकू मारी गई है. एक अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है. आगे की कार्रवाई चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >