Gopalganj News : सारण नहर में पलटा टेंपो, दो लोग हुए घायल, एक की मौके पर ही गयी जान

बरौली. सीवान जिले के जामो बाजार से गुरुवार को टेंट-शामियाना लेकर गोपालगंज जा रहा एक टेंपो सारण नहर में अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे एक मजदूर की टेंपो से दब जाने से मौके पर ही मौत हो गयी.

बरौली. सीवान जिले के जामो बाजार से गुरुवार को टेंट-शामियाना लेकर गोपालगंज जा रहा एक टेंपो सारण नहर में अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे एक मजदूर की टेंपो से दब जाने से मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं टेंपो चालक तथा एक और मजदूर घायल हो गये. मृत मजदूर जिले के हजियापुर वार्ड नंबर 8 निवासी बड़े कुमार है. वहीं, घायलों में उसी वार्ड के अंकुश कुमार व मो नशीर शामिल हैं, जिनका इलाज बरौली सीएचसी में कराया गया. वहां से उनकी नाजुक स्थिति को देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया व मामले की जांच में जुट गयी. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह एक टेंपो पर टेंट व शामियाना का सामान लोड कर तीनों नहर के रास्ते वापस गोपालगंज जा रहे थे. टेंपो अभी पिपरहिया पुल से आगे बढ़कर कहला पुल की ओर बढ़ रहा था, तभी कहला पुल से कुछ पहले हीं टेंपो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया व गाड़ी सारण नहर में पलट गयी. गाड़ी से दबाकर बड़े कुमार की मौत वहीं हो गयी, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी व घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया. थानाध्यक्ष कुमारी अलका सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

पुलिस ने समय पर पहुंचकर बचायी दोनों घायलों की जान

गुरुवार को पुलिस काफी तत्पर रही और डायल 112 की पुलिस की तत्परता से ही दोनों घायलों की जान बचायी जा सकी. बताया जाता है कि टेंपो पलटने की घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी, डायल 112 की एक गाड़ी नजदीक में ही थी, लगभग दो से तीन मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घायलों को त्वरित गति से अस्पताल पहुंचा कर प्राथमिक इलाज कराया, जिससे दोनों की जिंदगी बच गयी. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस तत्पर नहीं होती, तो दोनों घायलों की जान को बचाना मुश्किल होता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

GURUDUTT NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >