आपसी विवाद में चाकूबाजी और मारपीट, एक ही परिवार के सात लोग घायल

Gopalganj News: आपसी विवाद में चाकूबाजी और मारपीट, एक ही परिवार के सात लोग घायल,जानिए पूरी खबर

Gopalganj News :(मनीष राज) गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कपूरी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर हिंसक झड़प हो गई. गुरुवार को पाटीदारों के बीच हुआ विवाद अचानक उग्र हो गया, जिसमें चाकू, लाठी और रॉड से हमला कर दिया गया. इस घटना में एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घायलों में राम कुमार ठाकुर (33), अमरजीत कुमार ठाकुर, जोगिंदर ठाकुर (60), प्रकाश ठाकुर (20), अंजली कुमारी (22), सुभावती देवी (60) और किरण देवी (30) शामिल हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

जमीन नापी को लेकर शुरू हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले जमीन की नापी को लेकर पंचायत हुई थी. गुरुवार को इसी मामले में पाटीदारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि रामायण ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, राजू ठाकुर, सूरज ठाकुर, विश्कर्मा ठाकुर, उमरावती देवी, सुनीता देवी समेत अन्य लोगों ने पहले महिलाओं के साथ गाली-गलौज की और फिर अचानक हमला कर दिया.

गांव में तनाव, पुलिस कर रही छापेमारी

ग्रामीणों के अनुसार इस जमीन विवाद को लेकर पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी है, लेकिन मामला सुलझने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

वहीं कटेया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >