गोपालगंज में भाकपा माले का प्रदर्शन, ‘झूठे मुकदमे और गिरफ्तारी बंद करो’ के लगे नारे

Gopalganj News : सुमन देवी हत्या मामले में माले का प्रदर्शन जारी, निष्पक्ष जांच को लेकर उठी आवाज

Gopalganj News (सत्येंद्र पांडेय) : भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में सुमन देवी की हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने तथा घटना के बाद निर्दोष ग्रामीणों पर पुलिसिया दमन रोकने के लिए, न्याय की मांग कर रहे लोगों पर झूठे मुकदमे और गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा माले ने गोपालगंज में प्रतिवाद मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया. मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएँ, युवा और आम नागरिक शामिल हुए. प्रतिवाद मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मौनिया चौक पर प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि महरादेउर में हुई सुमन देवी की हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय है. प्रशासन का पहला दायित्व वास्तविक दोषियों की पहचान कर उन पर कठोर कार्रवाई करना था, लेकिन इसके विपरीत पुलिस ने न्याय की मांग कर रहे निर्दोष लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. बड़ी संख्या में ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज किए गए और 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना.

माले नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच की मांग की

माले नेता विधा प्रसाद ने पुलिस की पक्षपातपूर्ण और दमनात्मक कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराने, पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की. भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुभाष सिंह कुशवाहा ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की, तो भाकपा माले और जनसंगठन आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे तथा गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक संघर्ष तेज किया जाएगा. इसके अलावा भाकपा माले नेता अर्जुन सिंह कुशवाहा, मुन्ना शर्मा, रामनाथ राम, मंजूर आलम, राम प्रवेश राम, मालती देवी, आरती देवी, आरवाईए जिला नेता रिसू कुमार, रविंद्र राम, रामानंद प्रसाद सहित अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया.

Also Read : सम्मान समारोह में डाक महाध्यक्ष ने बढ़ाया कर्मियों का उत्साह, उत्कृष्ट कार्य के लिए दी बधाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >